By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंबई में रहने वाले जौनपुर लोकसभा के लोगों का आशीर्वाद लेंगे कृपाशंकर सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई में रहने वाले जौनपुर लोकसभा के लोगों का आशीर्वाद लेंगे कृपाशंकर सिंह
महाराष्ट्र

मुंबई में रहने वाले जौनपुर लोकसभा के लोगों का आशीर्वाद लेंगे कृपाशंकर सिंह

Akhand Rashtra
Last updated: April 5, 2024 1:07 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
मुंबई में रहने वाले जौनपुर लोकसभा के लोगों का आशीर्वाद लेंगे कृपाशंकर सिंह
SHARE

उत्तर भारतीय समाज के लिए स्वर्णिम अवसर – संतोष आरएन सिंह

मुंबई। महाराष्ट्र को मौसी और उत्तर प्रदेश को मां की संज्ञा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिष्ठा की सीट कहे जाने वाले जौनपुर, 73 लोकसभा सीट से टिकट दिया है। महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे अरसे तक छाए रहने वाले कृपाशंकर सिंह, अपनी जन्मभूमि जौनपुर के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उनके माध्यम से जनपद में बने अनेक पुल, सड़कें, मंदिर, महापुरुषों की मूर्तियां आदि उनके रचनात्मक योगदान का प्रमाण है । मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों के लिए वे हमेशा सुरक्षा कवच रहे। उन्होंने कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं की । यही कारण है कि संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज उनके साथ हमेशा खड़ा रहा। मुंबई और समीपवर्ती शहरों में रहने वाले, जौनपुर लोकसभा के लोगों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 7 अप्रैल, रविवार को उत्तर भारतीय संघ कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चुनावी विशेष चर्चा का आयोजन किया है। कार्यक्रम के आयोजक उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के अनुसार कृपाशंकर सिंह हमेशा संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज के साथ खड़े रहे। अब वक्त आ गया है कि हम सभी उनके साथ खड़े होकर अपनी ताकत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज का कार्यक्रम है। मुंबई के सभी उत्तर भारतीय संगठन से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव को भूलकर हम सभी को संगठित होकर अपने लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति के साथ खड़ा होना है । समाजसेवी चित्रसेन सिंह ,समाजसेवी विजय यादव, जयप्रकाश (बब्बन) सिंह, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, समाजसेवी जयशंकर तिवारी, युवा नेता उग्रसेन सिंह, पत्रकार विनोद यादव ,बृजेश शुक्ला, अमित शर्मा, लाल बहादुर पाल, हरेंद्र सिंह, नन्हेंलाल निषाद समेत अनेक उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

You Might Also Like

मुंबई में आयोजित ग्लोबल बिजनेस लीडर्स समिट 2025 का सफलतापूर्वक समापन 
भायंदर में देवी चित्रलेखा की भागवत कथा का भव्य आयोजन
मुंब्रा रेल दुर्घटना को लेकर अपना पूर्वांचल महासंघ ने रेलवे पर साधा निशाना 
मुंबई में ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 का आयोजन: डॉ. विशाल कुमार को भारत के शीर्ष 20 नेताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया गया
प्रसिद्ध गीतकार फणींद्र राव का कल्याण में सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सेवानिवृत्ति सम्मान शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सेवानिवृत्ति सम्मान
Next Article कैसी ये कमाई है……! कैसी ये कमाई है……!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up