जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधौड़ा, कोपा एवं बिसौरी में मकर संक्रांति के अवसर पर लोक चेतना संस्था ने बरनवाल आभूषण भण्डार के सौजन्य से जरूरतमन्द, गरीब, असहायों को कुल 101 कंबल वितरित किया। कम्बल लेते वक्त ठंड से ठिठुर रहे गरीब, असहायों के खुशी से आंसू छलक पड़े। कम्बल पाकर असहायों ने आशीर्वाद दिया। लोक चेतना उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल ने कहा कि मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे, गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। भारतीय संस्कृति में कहा गया है सेवा परमो धर्म:। गरीब, असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। लोक चेतना मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने कहा कि यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नहीं है। हमारा संगठन लोक चेतना गरीबों की मदद के लिए काम करता है। हमारे प्रदेश संगठन मंत्री गरीब असहाय लोगों की कुछ न कुछ निरंतर मदद करते रहते हैं। दूधौड़ा दलित बस्ती, कोपा मौर्य बस्ती, बिंद बस्ती, राजभर बस्ती, पतरही बाजार में, बिसौरी दलित बस्ती में, राजभर बस्ती में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग, मजदूर एवं सगड़ी चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। काली प्रसाद चौबे ने सभी का आभार जताया। कम्बल वितरण के दौरान विजय साव, आलोक यादव (भीम), रमेश, राजेश कुमार (श्यामू) सहित अन्य लोग रहे।
लोक चेतना संस्था ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
