मुंबई। मुंबई में 26 /11 को हुए आतंकी हमले में मारे गए पुलिस के वीर जवानों को याद करते हुए एम्पल मिशन-मीराकैम इंडस्ट्रीज़ की तरफ से इन जवानों का सम्मान समारोह गोरेगांव नेस्को ग्राउंड में आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ अनील काशी मुरारका ने सबसे पहले शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सरकारी प्रशासन विभाग में अच्छे कार्य करने वाले देश के नौजवानों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों से देश के युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भारत के कोने-कोने से आए हुए अनेक विशिष्ट लोगों का उनके सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान के लिए उन्होंने सम्मान किया। कार्यक्रम में अनेक फिल्मी हस्तियों समेत राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
वर्दी वाले वीर जवानों से युवाओं को मिलती है प्रेरणा – डॉ अनील काशी मुरारका

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
