मुंबई। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिहाज से यह बजट अब तक का सबसे मजबूत बजट है। सरकार ने जिस तरह से आयकर सीमा को बढ़ाकर 12 लाख किया है, उससे नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली है। नारी सशक्तिकरण तथा युवाओं के रोजगार की दिशा में यह बजट बहुत प्रभावशाली साबित होगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं। चित्रसेन सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।
विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व बजट–चित्रसेन सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
