जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह 20 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे । जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि कृपाशंकर सिंह 20 जनवरी को बदलापुर विधान सभा और विकास खण्ड बक्शा के ग्राम मितावा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे, जिसमें वह लाभार्थियों के साथ वार्ता कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्राकृतिक खेती एवं उन्नत तकनीक की जानकारी, आयुष्मान भारत के कार्ड्स, स्वास्थ्य शिविर के आयोजन तथा पेंशन आवेदन, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नेनो उर्वरक का उपयोग आदि की जानकारी उक्त यात्रा के माध्यम से दी जायेगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे कृपाशंकर सिंह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
