केराकत, जौनपुर। आजकल रील बनाने का खुमार लोगों को इतना छा गया है कि लोग अब वैध और अवैध कुछ भी नहीं देख रहे हैं। कोई अपना रौब झाड़ने के लिए हाथों में पिस्टल व तलवार लेकर रील बनता है तो कोई मोटरसाइकिल और कार से बाहर निकल कर स्टंट करता नजर आता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि सोशल मीडिया पर लाइक फॉलोअर्स की संख्या बढ़ सके। ऐसा ही एक मामला केराकत तहसील अंतर्गत प्रकाश ने आया है।बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर क्षेत्र के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई अभद्र टिप्पणी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। युवक ने सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकियों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया था और उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। हालंकि अखबर ऐसी किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने जब उक्त वीडियो पोस्ट का संज्ञान लिया तो तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी है।
विवादित पोस्ट संज्ञान में होते ही पुलिस ने युवक पर की कार्यवाही
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
