By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: समाज में बदलाव लाने का काम कर रहा है परिवर्तन फाउंडेशन – असलम शेख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > समाज में बदलाव लाने का काम कर रहा है परिवर्तन फाउंडेशन – असलम शेख
महाराष्ट्रराज्य

समाज में बदलाव लाने का काम कर रहा है परिवर्तन फाउंडेशन – असलम शेख

Omkar Tripathi
Last updated: July 20, 2025 10:24 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
समाज में बदलाव लाने का काम कर रहा है परिवर्तन फाउंडेशन – असलम शेख
SHARE

मुंबई। परिवर्तन फाउंडेशन जरूरतमंद विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण तथा अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम के जरिए तथा समाज की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित करने के कार्यों के माध्यम से समाज में एक अप्रतिम बदलाव लाने का कार्यक्रम कर रहा है, जिसके लिए मैं संस्था प्रमुख राजकिशोर तिवारी को बधाई देता हूं क्योंकि परिवर्तन फाउंडेशन का यह कार्यक्रम सभी के लिए है। इसमें भाषा, धर्म व जाति का कोई बंधन नहीं है। इसके साथ ही मेरा यह भी कहना है कि सभी लोग पढ़ें और आगे बढ़ें।” यह उद्गार स्थानीय विधायक असलम शेख ने शनिवार को मलाड पश्चिम के मालवणी म्युनिसिपल स्कूल में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में व्यक्त किया। विधायक शेख ने आगे कहा कि, “सभी भाषाओं के प्रति हमारा स्नेह संबंध होना चाहिए महाराष्ट्र में मराठी, हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। यहां पर उपस्थित बच्चों व मान्यवरों से मेरा यह भी कहना है कि हम सबको नशे के दानव को भी खत्म करना है क्योंकि यह आज के समाज की सबसे बड़ी बुराई है।” मंच पर विराजमान सुविख्यात उद्घोषक और कार्यक्रम के अध्यक्ष आनंद सिंह, हास्य कवि सुरेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट व अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली, एड सिद्धार्थ साटम (मुंबई हाई कोर्ट), पूर्व नगरसेविका कमर जहां सिद्दीकी, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, समन्वय संकल्प के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, पुलिस अधिकारी शैलेंद्र नगरकर, डॉ नितिन पवार, डॉ बृजेश पांडेय, डॉ रवि पांडेय, युवा नेता हैदर असलम शेख की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों के बच्चों द्वारा सुस्वागतम गीत, नृत्य व शिक्षा का महत्व पर एक लघु नाटक से हुई। इसके साथ श्रीमती सुनीता प्रजापति तथा पत्रकार शिवा देवनाथ को श्रद्धांजलि दी गई।

संस्था की गतिविधियां वैष्णवी पाटिल ने प्रस्तुत की। फाउंडेशन के अध्यक्ष राज किशोर तिवारी, बीना तिवारी, रामकिशोर तिवारी, अक्षय सावंत, संस्कृति यादव ने अतिथियों के साथ पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, श्रेष्ठ भारत के पत्रकार सुनील सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, लेखक संजय सिंह निर्जल, सद्वार्ता के संपादक अभय मिश्र, मुंबई वार्ता के संपादक शिरीष उपाध्याय, पत्रकारगण सत्य प्रकाश तिवारी, मुरारी सिंह, जटाशंकर सिंह, यशोभूमि के पत्रकार अजय सिंह, रौनक तिवारी, कविता साहनी, सत्य प्रकाश सोनी, अष्टा नंद पांडेय, खुशी नायक, रविंद्र नायक, गऊ भारत भारती के प्रधान संपादक संजय अमान, डिवाइन प्रोविडेंट हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के ट्रस्टी अजय पांडेय, प्रिंसिपल अशोक कुमार दुबे, समाजसेवी नाथू सिंह, समाजसेविका बीना सिंह ठाकुर, समाजसेवी राकेश वर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर मुंबई मित्र और वृत्त मित्र के समूह संपादक तथा धड़क कामगार यूनियन महासंघ के संस्थापक महासचिव अभिजीत राणे को समाज रत्न सम्मान, मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार हासन्ना पन्हाले को सेवा रत्न सम्मान, बॉक्सिंग रिंग की चमकती प्रतिभा कुमारी सिमरन वर्मा को खेल रत्न सम्मान, नवभारत हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार भगवती मिश्र को पत्रकारिता रत्न सम्मान तथा यूनाइटेड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक व निदेशक डॉ प्रमोद करंजकर को चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित करने के साथ 12वीं की छात्रा अदिति शिवकुमार निर्मल, 9वीं की छात्राओं- कशिश साहनी व प्रांसी दिनेश दुबे तथा बीकॉम में पढ़ रही प्रीति रमेश महिदा को परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से अनुदान राशि प्रदान की गई। 

मालवणी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि परिवर्तन फाउंडेशन समाज में बेहतर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन को अब नशा मुक्त समाज की दिशा में भी काम करना चाहिए। विभिन्न स्कूलों के 300 से ज्यादा बच्चों को 5 नोटबुक्स का एक सेट तथा पेन वितरण कार्यक्रम छात्रों को पुलकित कर गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार राजेश विक्रांत ने किया। आभार पत्रकार जय शंकर तिवारी ने व्यक्त किया।

You Might Also Like

मोबाइल टॉवर पर लगने वाली मशीनों की चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Bihar Politics: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत! नीतीश कुमार की विदाई के बाद सम्राट चौधरी बने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री
जौनपुर: सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पे एम्बुलेंस से आया एक्सीडेंटल खुन से लथपथ मरीज फर्श पर तड़पडाता रहा,
मुकेश जयन्ती समारोह अनुभूति मुकेश का 22 जुलाई को आयोजन
शिक्षक बनने पर सुरेश विश्वकर्मा का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अनिल गलगली ने लिया आशीर्वाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अनिल गलगली ने लिया आशीर्वाद
Next Article सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up