दिल्ली। महानगर के युवा साहित्यकार देवेश दीक्षित की पुस्तक दोहांजलि का लोकार्पण दिल्ली के साहित्यकारों के हाथों संपन्न हुआ। लोकार्पण पश्चात अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य काव्य मंच की संस्थापिका नीतू दाधीच व्यास के आयोजन में दोहांजलि की समीक्षा रखी गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्य रविंद्र सिंह ने की तथा समीक्षक के रूप में मुंबई से राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ साहित्यकार रामसाय श्रीवास राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुस्तक की समीक्षा करते हुए विनय शर्मा दीप एवं रामसाय श्रीवास ने लेखक देवेश दिक्षित को सामाजिक,पारिवारिक एवं राष्ट्र चिंतक बताते हुए कहा कि देवेश ने जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला है जिनके सभी दोहे उत्कृष्ट हैं। देवेश मूलतः कानपुर निवासी हैं किन्तु जीवनयापन हेतु दिल्ली में रहते हुए सातवीं पुस्तक के रचनाकार बन गये हैं। मुंबई के समीक्षक दीप एवं छत्तीसगढ़ के समीक्षक श्रीवास के पश्चात संस्थापिका नीतू दाधीच तथा अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र सिंह ने भी उक्त पुस्तक की समीक्षा करते हुए देवेश को साधुवाद दिया।
साहित्य कला मंच द्वारा दोहांजलि की हुई समीक्षा

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- जौनपुर में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी
- चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
- अखिल कुमार के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : मुकेश कुमार मासूम
- शिक्षक-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग
- जंतर-मंतर 2.0 पर दिल्ली में भारी सुरक्षा घेरा
