भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्री एल आर तिवारी कॉलेज आफ लॉ तथा श्री एल आर तिवारी कॉलेज आफ आर्किटेक्चर द्वारा मीरा रोड स्थित कालेज कैंपस में स्नातक कक्षाओं के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जे.के. माहेश्वरी तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट मनोज मिश्रा, एडवोकेट राजकुमार मिश्र, एडवोकेट जितेंद्र शुक्ल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने की। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि जे.के. माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रीय, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने राहुल एजुकेशन द्वारा दी जा रही शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज राहुल एजुकेशन अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। सभी अतिथियों के हाथों संबंधित विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। लल्लन तिवारी ने कहा बच्चों को उत्कृष्ट तथा प्रभावी शिक्षा प्रदान करने की संकल्पना के साथ राहुल एजुकेशन तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सहसचिव कृष्णा तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव राहुल तिवारी ने भी वक्तव्य दिया। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित अनेक स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्य समेत शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सुप्रीम कोर्ट के जज माहेश्वरी ने की राहुल एजुकेशन की सराहना

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
