By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुठभेड़ में मारे गए संतोष राजभर की चौंकाने वाली कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मुठभेड़ में मारे गए संतोष राजभर की चौंकाने वाली कहानी
उत्तर प्रदेशराज्य

मुठभेड़ में मारे गए संतोष राजभर की चौंकाने वाली कहानी

Omkar Tripathi
Last updated: May 19, 2025 5:15 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर। अपराध की गलियों से निकलकर करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनने वाले कुख्यात अपराधी संतोष राजभर उर्फ राजू की कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं है। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए संतोष का अंत भले ही पुलिस की गोली से हुआ हो, लेकिन पीछे छोड़ गया है अपराध की कमाई से अर्जित अकूत दौलत और एक परिवार जिसे अब मातम की चादर ने ढंक लिया है।

जौनपुर और मुंबई में फैली है संपत्ति

सूत्रों की माने तो पोरईकला (थाना खेतासराय) निवासी संतोष ने अपराध के जरिये जौनपुर और मुंबई में कई करोड़ की संपत्ति खड़ी की। खेतासराय कस्बे के स्टेशन गली में तीन मंजिला इमारत में आठ दुकानें रेंट पर चल रही हैं, जबकि ऊपरी हिस्सा अभी निर्माणाधीन है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संतोष खुद इस निर्माण की निगरानी करता था और सफारी स्ट्रॉन्ग व अर्टिगा जैसी लग्ज़री गाड़ियों से चलना पसंद करता था।

माफिया जैसी जीवनशैली, पर दिखावा शांत मिजाज का

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

स्थानीय किराएदार नफीस अहमद बताते हैं कि वह बेहद शांत लेकिन शातिर किस्म का इंसान था। जब भी आता, चार से छह लड़कों की टोली उसके साथ होती। खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय के अनुसार, उसने अपराध से करोड़ों की कमाई कर मुंबई में भी जमीनें खरीदीं। एक बार तो माता-पिता को जमीन का बैनामा कराने मुंबई हवाई जहाज से ले गया था, जिसकी चर्चा गांव में लंबे समय तक होती रही।

पारिवारिक सदमे में डूबी पत्नी, पांच माह की गर्भवती

संतोष की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी रूबी बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पांच माह की गर्भवती रूबी से शादी पिछले साल शाहगंज के भादी मोहल्ले में हुई थी। शादी के बाद का यह पहला झटका अब पूरे परिवार पर भारी पड़ गया है।

गांव में अब भी गूंज रही हैं संतोष की कहानियां

पांच महीने पहले ही वह अपने छोटे भाई की शादी की रस्म में शामिल होने गांव आया था। उसके बाद मुंबई रवाना हुआ तो फिर वापसी शव के रूप में हुई। सोमवार को पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ, जहां पिता जयप्रकाश ने मुखाग्नि दी।

You Might Also Like

नवरात्र में मां कात्यायनी के स्वरूप का किया दर्शन-पूजन
विधायक संजय उपाध्याय का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
विवेक विहार अग्निकांड: Delhi में दर्दनाक हादसे में 9 की मौत, पीएम मोदी ने 2 लाख मुआवजे का किया ऐलान
महिला को 2500 देने के नाम पर बीजेपी की नई चाल।
जहां होती सरस्वती की पूजा, वहां विद्यमान रहते श्री गणेश – आचार्य पवन त्रिपाठी
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बक्शा तेजीबाजार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में एक गोतस्कर को लगी गोली हुआ घायल दूसरा फरार
Next Article गैर जिम्मेदार विभागों को पड़ी फटकार, कई अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका गया गैर जिम्मेदार विभागों को पड़ी फटकार, कई अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up