By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूरा विश्व देख रहा है भारत का पराक्रम : संजय पाण्डेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पूरा विश्व देख रहा है भारत का पराक्रम : संजय पाण्डेय
उत्तर प्रदेशराज्य

पूरा विश्व देख रहा है भारत का पराक्रम : संजय पाण्डेय

Omkar Tripathi
Last updated: May 21, 2025 5:46 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। जौनपुर में फिल्म शूटिंग करने पहुंचे है भोजपुरी अभिनेता उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में बतौर मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे भोजपुरी फिल्म अभिनेता संजय पाण्डेय ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर बोलते हुए कहा कि मोदी जी को चाहिए था कि पाकिस्तान को और सबक सिखाए, क्योंकि वो लोग कभी सुधरने वाले नहीं है। हमारी सेना ने उन्हें घुस कर मारा, लेकिन फिर भी वो अपनी बहादुरी का राग अलाप रहे हैं, पता नहीं कौन सी बहादुरी उनकी है, जिसका कोई सबूत ही नहीं है, जबकि भारतीय सेना का पराक्रम आज पूरा विश्व देख रहा है।

मीडिया से संजय पाण्डेय ने कही यह बात

मीडिया से बात करते हुए अभिनेता संजय पाण्डेय ने कहा कि मेरा जन्म 1972 में हुआ है, उसके पहले 71 की लड़ाई हुई जिसमें हम जीते, कारगिल में भी हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन ये सुधरने वाले नहीं है, इसलिए मोदी जी को चाहिए था इन्हें अभी और सबक सिखाए इस बार तो और होना चाहिए था, अभी रुकना नहीं चाहिए था।

सिनेमा जगत को जौनपुर ने दिए हैं कई कलाकार : संजय

पिछले 25 वर्षों से भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने वाले संजय पाण्डेय ने जौनपुर में चल रही फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरा जन्म आजमगढ़ में हुआ है, मै चाहता हूं वहां भी जा कर शूटिंग करुं, क्योंकि यूपी में अब बढ़िया लोकेशन शूटिंग के लिए मिल रहे हैं और सरकार सुविधाएं भी दे रही है। जौनपुर में कई बार आना हुआ और हर बार जौनपुर में शूटिंग का अनुभव बढ़िया रहा। इस फिल्म के हीरो सत्यम सिंह भी जौनपुर के रहने वाले हैं भले ही ये उनकी दूसरी फिल्म है, लेकिन उनके अंदर अभिनय की कला बहुत अच्छी है जो निश्चित ही उन्हें कामयाबी तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि जौनपुर ने सिनेमा जगत को कई दिग्गज कलाकार दिए हैं, जिसमें एक भोजपुरी के महानायक रवि किशन भी है।

आज भी संभाल कर रखे हैं पहली कमाई का चेक

संजय पाण्डेय ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मुझे पहली बार एक दिन का दो हजार रुपए का पहला चेक मिला था, तो उस चेक को मैंने भगवान के सामने रखा और उसकी फोटो कॉपी आज भी संभाल कर रखा हूं। उस वक्त दो हजार बहुत होते थे। थियेटर जगत से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले संजय पाण्डेय ने बताया कि सिनेमा और थियेटर में जमीन आसमान का फर्क होता है। यहां आपको रीटेक का मौका रहता है लेकिन थियेटर में आपके सामने ऑडियंस होती है और आपको अपना किरदार बगैर किसी रीटेक के निभाना होता है।

अभिनय सीखने से आता है ना कि बॉडी बनाने से : संजय

अभिनेता संजय पांडेय ने आजकल के युवाओं को संदेश दिया कि महज बॉडी बना कर एक्टिंग नहीं सीखी जा सकती, अगर आपको अच्छा एक्टर बनना है तो उसे सीखना पड़ेगा, उसकी क्लास लेनी पड़ेगी, तभी आप अच्छे अभिनेता बन सकते हैं।

हृदयांगन एवं जीवन्ती देवभूमि के तत्वावधान में कविगोष्ठी संपन्न 
युवक का मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आंशका
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल, दर्ज हुआ मुकदमा
अनिल गलगली “द पिलर ऑफ हिंदुस्तानी सोसायटी” पुरस्कार से सम्मानित
संयुक्त फेरीवाला महासंघ का 15 जुलाई को आजाद मैदान पर मूक मोर्चा  
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सेना के सम्मान में आयोजित सिंदूर यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग 
Next Article अधूरी नाली निर्माण से पट्टी नरेंद्रपुर के व्यापारी परेशान ! पुलिस पर बढ़ा दबाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up