By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मो० युनुस पर छाया बड़ा खतरा.! 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > विदेश > मो० युनुस पर छाया बड़ा खतरा.! 
विदेश

मो० युनुस पर छाया बड़ा खतरा.! 

Omkar Tripathi
Last updated: May 24, 2025 5:55 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
मो० युनुस पर छाया बड़ा खतरा.! 
SHARE

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पांच अगस्त 2024 को तख्ता पलट कराकर वहां की अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बने मो. युनुस अब अपने ही जाल में फंस गए: स्वामी चिन्मयानंद सरस्वतीl

कोलकाता/दिल्ली, (तहलका न्यूज नेटवर्क)l भारत में देसी कहावत है कि जो दूसरों के लिए गढ्ढा खोदता है, उसमें एक न एक दिन गिरता भी वही हैl हालांकि मो. युनुस को उसी खड्ड की तरफ बढ़ने में दस महीने लग गएl इस बीच इन्होंने बांग्लादेश की तीव्रता से बढ़ती अर्थ व्यवस्था को छिन्न -भिन्न कर दियाl इतना ही नहीं, इस बीच इन्होंने शेख हसीना की राष्ट्रवादी सोच को मारने के लिए उस ‘सेंट लुइस मार्टिन द्वीप’ पर गिद्ध नज़र रखे दो देशों अमेरिका और चीन को न्योता भी दे दियाl अमेरिका को बांग्लादेश के रखाइन प्रांत को परोक्ष रूप से रोहिंग्या कारीडोर बनाने को सौंप दिया, तभी तो वहां अमेरिकी सेना हाल के दिनों से चहलकदमी कर रही हैl यहां रोहिंग्या और बौद्ध पब्लिक आपस में भिड़ी है और जमाते इस्लामी संगठन अपना ट्रेनिंग सेंटर चलाने लगा है जिसे शेख हसीना ने प्रतिबंधित कर रखा थाl 

राजनीतिक विश्लेषकों एस पांडे एवं अनिल कुमार उपाध्याय के मुताबिक अमेरिका समर्थित डीप स्टेट के इशारे पर ही शेख हसीना का तख्ता पलट हुआ थाl यह तो संयोग था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की आर्मी का चीफ अपने विश्वासपात्र वकार उज्जमा को बनाया था जिन्होंने तख्ता पलट के दौरान उनकी जान ही नहीं बचाई, बल्कि उन्हें सुरक्षित भारत में पहुंचा दियाl यहां उनके राजनीतिक दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षित और सम्मानजनक ठौर प्रदान कर दियेl अब आज उसी आर्मी चीफ़ ने बांग्लादेश को बचाने के लिए अघोषित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी ढाका को अपने कब्जे में ले लिया हैl 

दरअसल सेंट लुइस मार्टिन द्वीप पर अमेरिका, चीन की बाज़ नज़र पहले से थी लेकिन शेख हसीना ने भारतीय पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए अमेरिका को साफ़ इनकार कर दिया था, तब डीप स्टेट सक्रिय हुआ और पाकिस्तान के उपद्रवियों ने बांग्लादेश के कथित छात्र बनकर बीते साल पांच अगस्त को शेख हसीना का तख्ता पलट दिया और जो नग्न तांडव किया उससे अभी तक वहां का बचा हुआ अल्प संख्यक और हिंदू कराह रहा हैl बंगाली व हिंदू आदि महिलाओं का बलात्कार आयेदिन चिंगारी सरीखे दहक रहा हैl रहा सवाल वहां के रखाइन प्रांत पर अमेरिकी कब्जे की तो वहां नेचुरल गैस के अकूत भंडार होने की सूचना ने अमेरिका की लालच को बढ़ावा दिया हैl जमाते इस्लामी जैसे संगठन के कथित आतंकी सेंटर ट्रेनिंग तो मोहरा हैं l सेंट लुइस मार्टिन द्वीप को चीन और अमेरिका इसलिए लेना चाहते हैं ताकि उसके जरिये वह भारत समेत तमाम एशियाई देशों पर नज़र रख सकें और अपनी खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर सकेंl 

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का अनुभव किसी अन्य राजनीतिज्ञ से बेहतरीन इसलिए होगा क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान उन्होंने एक माह तक ढाका में प्रवास किया है, तब वहां खालिदा जिया का शासन थाl उन्होंने अपने अनुभव खासकर वहां की बांग्लाभाषी पब्लिक के रहन सहन को ‘तहलका संवाद एवं उसके डिजिटल नेटवर्क (टीएनएन) से हुई खास बातचीत में शेयर कियाl 

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि बांग्लादेश की जनता की भावना ‘बंगबंधु’ की थीम पर बनी अपनी राष्ट्रीय संस्कृति पर चलती हैl यहां हिंदू- मुस्लिम जैसी जेहादी भाषा अथवा सोच के लिए कोई स्थान नहीं रहा है l शेख हसीना ने बांग्लादेश के संस्थापक अपने पिता शेख मुजीबुरहमान की सोच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रवाद को परवान पर ही नहीं किये रखा बल्कि देश की अर्थ व्यवस्था को तेज गति प्रदान कीl उनके तख्ता पलट के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बने मो. युनुस अमेरिका की गोद में बैठकर चीन के साथ कैरम खेलते हुए पैसा कमाने में लग गयाl शेख हसीना की पार्टी ‘आवामी लीग’ को अवैध घोषित कर दियाl जब चुनाव कराने का दबाव बढ़ा तो चिंतित हो गया, क्योंकि उसका खुद का चुना जाना लगभग असम्भव हैl जब पब्लिक का विरोध बढ़ा तो वहां की आर्मी सक्रिय हुईl पब्लिक मो. युनुस को विदेश भागने नहीं देना चाहती है, ऐसे में उसकी गिरफ्तारी तय हैl यही जानकर वह अपने इस्तीफे का जिक्र करके पब्लिक को इमोशनल गेम में फंसाना चाहता है, ताकि वह सत्ता में बना रहेl बांग्लादेश के संविधान में है कि सरकार के गिरने के बाद छह महीने में चुनाव होना चाहिए, लेकिन इसने नाम तक नही लिया, जबकि तमाम पार्टियों का दबाव है कि इसी दिसंबर तक चुनाव कराया जाए l अब फ़िर बांग्लादेश अगस्त महीने तक तख्ता पलट के मुहाने पर खड़ा नज़र आ रहा है।

You Might Also Like

डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ और मेक्सिको पर 30% टैरिफ की घोषणा की
बिटकॉइन न्यूज़: अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ कोइनबेस का 4% रिवॉर्ड कार्ड
ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी का भारत दौरा
निकोलस पूरन ने 29 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास:
अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंध लागू
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article कुल्लू में प्रदर्शित की गई पंकज तिवारी की कलाकृति कुल्लू में प्रदर्शित की गई पंकज तिवारी की कलाकृति
Next Article परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शामिल होने वाली गैंग हुई गिरफ्तार परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे शामिल होने वाली गैंग हुई गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up