जौनपुर। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कोतवाली चौराहे स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। पंडित रजनीकांत द्विवेदी के मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद सुन्दरकांड पाठ का आयोजन ढोल-मजीरे संग किया गया।
पाठ उपरांत हनुमानजी की आरती व प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें राज्यमंत्री ने स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भंडारे का प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

