By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी
महाराष्ट्रराज्य

उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी

Omkar Tripathi
Last updated: June 3, 2025 4:19 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि मुंबई में अवैध फेरीवालों के साथ साथ वैध फेरीवालों का भी उत्पीड़न हो रहा है जिससे हज़ारों फेरीवालों का परिवार गहरे आर्थिक संकट फंस गया है। उन्होंने कहा कि फेरीवालों को न्याय दिलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। रविवार को मुंबई भाजपा हॉकर्स यूनिट द्वारा आयोजित एक विशाल सभा में भवानजी ने कहा कि एकजुट होकर ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने तमाम फेरीवालों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पधारे एनसीपी के प्रदेश महासचिव डॉ पारसनाथ तिवारी ने कहा कि गरीब फेरीवालों पर हो रहा अन्याय चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जो वर्ग कड़ी मेहनत से अपनी जीविका चला रहा है और बड़ी मुश्किल से अपना परिवार पाल रहा है, ऐसे लोगों पर जुर्म करना एक संवेदनशील समाज के लिए ठीक नहीं है। भवानजी ने कहा कि सरकार ने यदि इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया तो समाज पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने जा रहे हैं। सभी के सामने बच्चों की फीस और कापी किताब का खर्चा है। सबका धंधा बंद है, फेरीवालों के बच्चे कैसे पढ़ेंगे। सरकार को इन मुद्दों पर जरूर विचार करना चाहिए। इस सभा में हॉकर्स यूनिट के अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फेरीवालों ने भाग लिया। बता दें कि फेरीवालों का मामला मुंबई हाई कोर्ट पहुंच चुका है। हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए मुंबई में फेरीवालों के लिए डोमिसाइल अनिवार्य करने का आदेश दिया है।फेरीवाले मुद्दे पर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि सभी फेरीवालों के पास डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए और राज्य सरकार के पास उनकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। मनपा ने कोर्ट को सफाई देते हुए कहा कि फेरीवालों की सही पहचान के लिए टाउन वेडिंग कमेटी (टीवीसी) का चुनाव जरूरी है।

2014 में लागू स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत टीवीसी का गठन होना था, लेकिन पहली बार अगस्त 2023 में चुनाव हुए। इनमें 32,415 पंजीकृत फेरीवाले वोट देने के पात्र थे, जबकि आजाद हॉकर्स यूनियन ने दावा किया कि कम से कम 99,000 पथ विक्रेताओं को शामिल किया जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण मनपा को वोटों की गिनती पर रोक लगानी पड़ी। हाई कोर्ट ने भी पूछा कि फेरीवालों की संख्या इतनी कम कैसे हो गई?

इसमें गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए कोर्ट ने कहा कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट जरूरी है, ताकि बाहरी लोग बिना किसी नियंत्रण के कारोबार न कर सकें। इस मामले में जांच हो, ठेला वालों की भी जांच हो। हाई कोर्ट ने कहा कि मुंबई में अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई मनपा को तेजी से करनी चाहिए।

एक मामले में सुनवाई के दौरान सख्ती दर्शाते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि कोई भी कहीं से भी आकर मुंबई में सड़क पर धंधा नहीं लगा सकता है। मुंबई में फेरीवाला बनने के लिए डोमिसाइल जरूरी है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

गौरतलब है कि मुंबई में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी हॉकर्स मौजूद हैं। ये खुद को बंगाली तो बताते हैं, पर पश्चिम बंगाल का। इनके पास जाली दस्तावेज होते हैं। कड़ी पूछताछ में इनका असली चेहरा सामने आ जाता है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे कई बांग्लादेशियों को पकड़ा है।

You Might Also Like

पूर्वांचल विकास परिवार ने किया पूर्व सांसद धनंजय सिंह का सम्मान
जौनपुर की आईएफ फाउंडेशन ने शुरू की मुफ्त शिक्षा की पहल
भाजपा की बैठक हुई स्थगित अब रविवार को नहीं होगी बैठक
मनपा विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहे इंद्रसेन चौबे सेवानिवृत 
धान फसल में पोषक तत्व की होती है जरूरत
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article अब हो रहा सड़कों का मरम्मत कार्य : रमेश मिश्रा अब हो रहा सड़कों का मरम्मत कार्य : रमेश मिश्रा
Next Article राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up