सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में एक नई शराब की दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर मंगलवार को गांव के सैकड़ों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि वे अपने गांव में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।विरोध प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से गांव में घरेलू हिंसा, झगड़े और सामाजिक बुराइयां बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि गांव में पहले से ही युवा वर्ग नशे की ओर आकर्षित हो रहा है और यदि शराब की दुकान खुलती है तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें स्पष्ट रूप से मांग की जाएगी कि करीमपुर गांव में शराब की दुकान खोलने की अनुमति तुरंत रद्द की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो वे विरोध प्रदर्शन और व्यापक स्तर पर करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, अवधेश दुबे, राजेश उपाध्याय, भीम सिंह, दिनेश सिंह, मनोज वर्मा, नर्सिंग गौतम, बृजेश सिंह, शकुन्तला देवी, रीता देवी, मुद्रिका देवी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने किया शराब की दुकान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
