- विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद गोमती नदी में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। उक्त गांव निवासी रामबृज का 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ चौहान पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ दिन में करीब दो बजे गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय सिद्धार्थ गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया तो पहुँचे ग्रामीणों ने नदी में उतर सिद्धार्थ को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।

