By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा
महाराष्ट्र

नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा

Akhand Rashtra
Last updated: September 11, 2023 2:33 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा
SHARE

नागपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन नागपुर द्वारा 16 सितंबर 2023 को नागपुर के कस्तूरचंद पार्क से भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी की उपस्थिति में सुबह 11: 30 बजे से नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 5000 से भी अधिक लोग सम्मिलित होंगे और आम जनमानस से इस पदयात्रा में जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। संगठन के प्रांतीय सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर के अनुसार ये पदयात्रा दिनांक 16 सितंबर को सुबह 11: 30 बजे कस्तूरचंद पार्क से शुरू होकर रिजर्व बैंक चौक, जीरो माइल, वैरायटी चौक, महाराज बाग, भोले पेट्रोल पंप, लॉ कॉलेज चौक, लक्ष्मी भवन चौक,शंकर नगर चौक, श्रद्धानंद पेठ चौक, माटे चौक होते हुए सुभाष नगर चौक तक जाएगी। बता दें कि भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय रजिस्टर्ड जनकल्याणकारी आध्यात्मिक संगठन है। जिससे देश-विदेश के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। यह संगठन समाज में आपसी भाईचारा बनाने, नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थ एवं परोपकारी समाज का निर्माण करने के साथ ही जाति भेद, छुआछूत, सांप्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करके, सभी जाति -धर्म-संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोते हुए समाज के बीच आध्यात्मिक वातावरण निर्मित करके लोगों को मानवता के पथ पर बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उपर्युक्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु संगठन समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति चेतना जनजागरण शिविरों एवं यात्राओं का आयोजन करता रहता है। इन आयोजनों में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक, संचालक धर्म सम्राट युगचेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सानिध्य में लाखों लोग एक साथ सम्मिलित होते हैं। परम पूज्य गुरुवर श्री के द्वारा तीन धाराओं- भगवती मानव कल्याण संगठन, पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को प्रवाह दिया जा रहा है। ऋषिवर के आशीर्वाद एवं तीनों धाराओं के अथक प्रयासों का परिणाम है कि अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने नशा – मांसाहार से मुक्त हो कर सच्चरित्रता का जीवन धारण करके माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की
साधना आराधना को अपने जीवन का अंग बना लिया है, जिससे उनके जीवन में सुख-शांति का प्रादुर्भाव हुआ है। इस भौतिकवादी युग में जब चारों ओर अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है, शीर्ष सत्ता के साथ ही प्रदेश सरकारों ने शराब के कारोबार को राजस्व का मुख्य जरिया बना लिया है, जिसके चलते अपराध चरम पर है, मानवता चीख रही है, ऐसी विषम परिस्थिति में ऋषिवर सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र जी महाराज, सनातन धर्म व ऋषि परम्परा को निभाते हुए अपने तपबल, कर्म, वाणी व सरल साधारण धार्मिक नियमों से धर्मरक्षा,राष्ट्ररक्षा एवं मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए संकल्पबद्ध हैं और इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगभग एक लाख धर्मयोद्धा, आपश्री के शिष्य अपना तन-मन-धन न्योछावर करने के लिए तत्पर हैं। इस आयोजन के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9561112040 / 9372314120 / 9975643657 पर संपर्क कर सकते हैं।

धर्म का पालन करने के लिए जरूरतमंदों को करें दान– डॉ मंजू लोढ़ा
स्वस्थ और निरोगित रहने के लिए करें योग: सीमा सिंह
रामायण भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा – संजय सिंह
मनपा जी-दक्षिण द्वारा मलेरिया,डेंगू जनजागरण अभियान
गणपति बप्पा का दर्शन करने गणमान्य पहुंचे डॉ. अमरीश दुबे के घर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न
Next Article बीजेपी के साथ संगठित रूप से खड़ा है उत्तर भारतीय समाज – सुरेश सिंह बीजेपी के साथ संगठित रूप से खड़ा है उत्तर भारतीय समाज – सुरेश सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up