मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय द्वारा आज विश्व योग दिवस के अवसर पर बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क में योग का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों तथा सैकड़ो छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न आसनों में योग किया। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ताकत मिलती है।इसलिए देश के हर लोगों को योग करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग भगाए रोग तथा करो योग रहो निरोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है हमारा मन शांत और विकारों से मुक्त होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ मेघना सिंह और श्रेयस सिंह ने उपस्थित लोगों को योग का महत्व बताते हुए प्रतिदिन योग करने की अपील की।
स्वस्थ और निरोगित रहने के लिए करें योग: सीमा सिंह
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
