जौनपुर: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अ0श0उ0सिंह जिला चिकित्सालय जौनपुर ने अवगत कराया है कि जिला चिकित्सालय में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ०प्र० गिरीश चन्द्र यादव के अथक प्रयास से सी०एस०आर० फण्ड के माध्यम से भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद द्वारा जिला चिकित्सालय जौनपुर में सी०टी० स्कैन मशीन की स्थापना कर दिया गया है। जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)के कर कमलों द्वारा जनरल मैनेजर (नेटवर्क सेन्ट्रीक सिस्टम) समीर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड गाजियाबाद एवं सी०एस०आर० विभाग के समस्त अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में 23 जून 2025 को प्रातः 11.00 बजे किया जाना है।

