जौनपुर। जनपद में लगभग 179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य की प्रगति, श्रमिकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्य की प्रगति पर संतोष जताया गया। इस दौरान श्रमिकों से संवाद स्थापित कर उनका हाल जाना गया और कहां गया कि सभी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए।
*जौनपुर में बन रहे 180 करोड़ की लागत से जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किय निरीक्षण।*
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
