अमन विश्वकर्मा (अखंड राष्ट्र)
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी कर जताया विश्वास
बिहार, बिहार से तेज तर्रार निर्भीक पत्रकार निशिकांत राय को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) में एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर निशिकांत राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
निशिकांत राय वर्तमान में हिंदी दैनिक झारखंड दर्शन के जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें पत्रकार हितों की मजबूती से आवाज उठाने वाले एक निर्भीक पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि निशिकांत राय संगठन की गरिमा, उद्देश्य और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारों के हित में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल की इकाई और अधिक मजबूत और सक्रिय बनेगी।

