नौपेड़वा(जौनपुर) तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव स्थित हनुमान मन्दिर से शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने घन्टा व दानपेटी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह पूजा करने पहुँचे मन्दिर पूजारी ने चोरी देख घटना की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। मन्दिर पुजारी विनय कुमार मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि सुबह मन्दिर पहुँचा तो परिसर में लगें छोटे बड़े दर्जनों घन्टे नदारत रहें अंदर पहुँचा तो मन्दिर का दानपेटी भी चोर उठा ले गए थे। सूचना पर समाजसेवी अनित कुमार सिंह, दीपक सिंह, शुभम सिंह, सुशील सिंह सहित दर्जनभर ग्रामीण मन्दिर पहुँच पुलिस को सूचना दी।

