By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुख्तार के शूटर को एसटीएफ ने तीन दिन पहले किया था ढेर,अब एसटीएफ के रडार पर आए पूर्व विधायक,जांच हुई शुरू,शासन को भेजा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मुख्तार के शूटर को एसटीएफ ने तीन दिन पहले किया था ढेर,अब एसटीएफ के रडार पर आए पूर्व विधायक,जांच हुई शुरू,शासन को भेजा पत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्तार के शूटर को एसटीएफ ने तीन दिन पहले किया था ढेर,अब एसटीएफ के रडार पर आए पूर्व विधायक,जांच हुई शुरू,शासन को भेजा पत्र

Omkar Tripathi
Last updated: July 17, 2025 10:56 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
मुख्तार के शूटर को एसटीएफ ने तीन दिन पहले किया था ढेर,अब एसटीएफ के रडार पर आए पूर्व विधायक,जांच हुई शुरू,शासन को भेजा पत्र
SHARE

मेरठ। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह रहे माफिया मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा के शूटर शाहरुख पठान को ढेर करने के बाद यूपी एसटीएफ के निशाने पर एक पूर्व विधायक आ गए हैं।मुजफ्फरनगर खालापार निवासी शूटर शाहरुख पठान को एक पूर्व विधायक का संरक्षण प्राप्त था। विधायक ने पिछले कुछ साल में शाहरुख और उसके गुर्गों के साथ मिलकर काफी जमीनों की खरीद की थी। इस दौरान शाहरुख को भी हिस्सेदारी मिली थी। इसी इनपुट पर पूर्व विधायक पर एसटीएफ ने शिकंजा कसा है।पूर्व विधायक के खिलाफ शासन को चिट्ठी भेजी गई है और संपत्ति की जांच के लिए लिखा गया है। ऐसे में पूर्व विधायक की संपत्ति की जांच हो सकती है।

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शाहरुख पठान को तीन दिन पहले ही मुजफ्फरनगर के छपार में मुठभेड़ में मार गिराया था। एसटीएफ लंबे समय से शाहरुख की रेकी कर रही थी।इस दौरान एक पूर्व विधायक के संरक्षण का खुलासा हुआ। मुठभेड़ के बाद शाहरुख के मोबाइल की जांच में यह बात पुख्ता हो गई कि मुजफ्फरनगर का पूर्व विधायक उसे संरक्षण और साझेदारी में काम कर रहा था।जमीनों पर कब्जा कराने और धमकी दिलाने के लिए शाहरुख को भेजा जाता था।साल भर में कुछ जमीनों के सौदे के बारे में भी एसटीएफ के पास इनपुट है।इसी को लेकर एक पत्र शासन को भेजा गया है, जिसमें संबंधित पूर्व विधायक,उसके रिश्तेदारों और शाहरुख के कुछ रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच कराने के लिए लिखा गया है।

बुधवार को पूरे दिन एसटीएफ की टीम मुजफ्फरनगर में ही डेरा जमाए रही। पूर्व विधायक और शाहरुख पठान के कनेक्शन को लेकर जांच शुरू की गई है।दूसरी ओर शाहरुख पठान के साथ उसके आठ अन्य लोग भी गैंग में काम कर रहे थे,जिनका इनपुट एसटीएफ को पास है। मुठभेड़ के बाद से सभी अंडरग्राउंड हो ग‌ए हैं।इनकी भी तलाश में टीम को लगाया गया है।सूत्रों के मुताबिक ये सभी यूपी छोड़कर हरियाणा भाग गए हैं।

एसटीएफ अधिकारियों की माने तो शाहरुख ने कुछ महीने पहले खालापार निवासी एक कारोबारी को धमकी दी थी और उसकी जमीन को औने-पौने दाम में खरीदने के लिए दबाव बनाया था,जिस जगह कारोबारी की जमीन है, उसके पीछे ही पूर्व विधायक की जमीन भी है।इसी जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए कारोबारी की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। पहले पूर्व विधायक ने दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं मानने पर शाहरुख को धमकी देने के लिए भेजा गया।

एसपी एसटीएफ ब्रिजेश सिंह के अनुसार पूर्व विधायक ने संजीव जीवा का गैंग चलाने वाले शाहरुख पठान को अपने संरक्षण में रखा हुआ था।इस बात के प्रमाण मिले हैं,शासन और मुख्यालय को इस संबंध में पत्र भेजकर जानकारी दी गई है और संपत्ति की जांच कराने के लिए भी लिखा गया है। कार्रवाई अभी प्रचलित है।

जौनपुर में जिस विद्यालय में थे 
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का समरस ने किया सम्मान
श्री एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज में लगा स्मार्ट बायोमेट्रिक बैरिकेट्स
कृपाशंकर की जीत से खुलेगा जौनपुर के विकास का नया दरवाजा –चित्रसेन सिंह
प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुल्तानपुर उदासीन संगत आश्रम की बेशकीमती संपत्ति के फर्जी बैनामे का मामला, डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Next Article *उत्तर प्रदेश की विधानसभा जल्द ही दुनिया के सबसे एडवांस कैमरों से लैस होगी* *उत्तर प्रदेश की विधानसभा जल्द ही दुनिया के सबसे एडवांस कैमरों से लैस होगी*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up