By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रिज़वी लर्नर्स फाउंडेशन डे के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ बाँटा अपनापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > रिज़वी लर्नर्स फाउंडेशन डे के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ बाँटा अपनापन
उत्तर प्रदेशराज्य

रिज़वी लर्नर्स फाउंडेशन डे के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ बाँटा अपनापन

Omkar Tripathi
Last updated: July 24, 2025 10:44 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
रिज़वी लर्नर्स फाउंडेशन डे के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ बाँटा अपनापन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर | शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, वह जीवन के मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को भी समेटे होती है। इस बात को चरितार्थ किया डॉ. रिजवी लर्नर्स अकैडमी विद्यालय के छात्रों ने, जिन्होंने अपने संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. अख्तर हसन रिजवी के जन्मदिवस को अनोखे अंदाज में सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रूचि शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शहर के ओल्ड ऐज होम (वृद्धाश्रम) का दौरा किया। वहाँ उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उन्हें उपहार भेंट किए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर मानो जन्मदिवस की सबसे सुंदर आकृति अर्पित की। बच्चों ने न सिर्फ बुजुर्गों की बातें सुनीं, बल्कि उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों से यह भावुक वादा भी लिया कि वे अपने माता-पिता और दादा-दादी की सेवा को जीवन का धर्म मानेंगे।

कार्यक्रम का दूसरा पड़ाव रहा रचना विशेष विद्यालय जहाँ छात्रों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर स्नेह और समर्पण की मिसाल कायम की। खेल, बातचीत, हँसी और गीतों के साथ बच्चों ने दिखाया कि दिलों को छूने के लिए शब्द नहीं, भावना चाहिए।

विद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी (राशिद ) ने कहा, “डॉ रिजवी का जीवन समाज के वंचित वर्गों के लिए समर्पित रहा है। बच्चों द्वारा उनकी सोच को कर्म में बदलते देखना उनके लिए गर्व की बात है।”

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

डॉ. रूचि शर्मा ने कहा कि, “हमारे फाउंडर का सपना था कि हमारे विद्यार्थी केवल अच्छे छात्र ही नहीं, अच्छे इंसान भी बनें। आज उन्होंने इस सपने को साकार किया है।”

शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए यह भावुक संदेश दिया कि जिस घर में बुजुर्गों की सेवा होती है, वहां ईश्वर स्वयं निवास करते हैं।

डॉ. अख्तर हसन रिजवी ने भी कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्नता प्रकट की और कहा कि “मुझे अपने विद्यालय के छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने आज मानवता का सबसे सुंदर पाठ पढ़ा।”

इस पूरे आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि जन्मदिवस केवल मोमबत्तियाँ और केक तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक अवसर है किसी के जीवन में रोशनी भरने का सभी को अपने जन्मदिवस पर सेवा भाव का कार्य करना चाहिए।

You Might Also Like

चांदीवली में युवा संघ मित्र मंडल द्वारा घटस्थापना
सड़क हादसे में घायल की मृत्यु
नित्यानंद संस्थान के ट्रस्टी चयन की जानकारी देने से ठाणे न्यायालय का इनकार
प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही विश्व का कल्याण – डॉ मंजू लोढ़ा
विभिन्न मामलों में वांछित 13 लोगों को खेतासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जौनपुर:सुइथाकला सरपतहा से मिला लावारिश शव हुआ दफन जौनपुर:सुइथाकला सरपतहा से मिला लावारिश शव हुआ दफन
Next Article जौनपुर में व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन  जौनपुर में व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up