नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव के पास ट्रेन से कटकर 51 वर्षीय अधेड़ की बीते शुक्रवार की शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। शनिवार सुबह परिजनों ने पहुँच शव की शिनाख्त की। थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी जवाहिर चौहान घर से निकल किसी काम से औंका गांव की तरफ जा रहें थे रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस अज्ञात शव को मर्चरी भेज दिया। उधर रात्रि में घर न पहुँचने पर परिजन सुबह खोजबीन शुरू किए । ट्रेन दुर्घटना की खबर पाकर परिजन प्रधान बबलू चौहान के साथ थाने पहुँचे तो मृतक की पहचान की।
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
