वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी का आशा एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन तथा पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा सम्मान किया गया। डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन जिस तरह से लगातार आगे बढ़ रहा है तथा विद्यार्थियों को हर तरह की शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, उसके लिए इस संस्थान की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में राहुल एजुकेशन को लगातार मिल रही सफलता के लिए राहुल तिवारी को बधाई दी। राहुल ने सम्मान के लिए डॉ अवधेश सिंह तथा आशा एजुकेशनल ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ अवधेश सिंह ने किया राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी का सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
