By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: एटा: रोडवेज पुलिस चौकी घंटों खाली, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट की घटनाएं बढ़ीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > एटा: रोडवेज पुलिस चौकी घंटों खाली, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट की घटनाएं बढ़ीं
उत्तर प्रदेशराज्य

एटा: रोडवेज पुलिस चौकी घंटों खाली, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट की घटनाएं बढ़ीं

Omkar Tripathi
Last updated: July 27, 2025 12:01 am
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

एटा, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में स्थित प्रमुख रोडवेज पुलिस चौकी को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। शहर के केंद्र में स्थित इस चौकी से कुछ ही दूरी पर हाल ही में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण हुआ,तब भी चौकी पर कोई मौजूद नहीं मिला। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि चौकी में पुलिसकर्मियों की नियमित मौजूदगी नहीं रहती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध वसूली, डग्गेमार वाहन संचालन, जेबकतरी, चोरी और असामाजिक तत्वों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। आरोप है कि डग्गेमार वाहनों से कथित तौर पर पुलिसकर्मी वसूली में संलिप्त रहते हैं, जिससे आमजन को यातायात जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

17 जुलाई को रोडवेज चौकी से कुछ कदम की दूरी पर एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। वहीं, हाल ही में सिविल लाइन चौकी के सामने एक युवक की दिनदहाड़े मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। दोनों ही मामलों में पुलिस की गैरमौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब एक स्थानीय पत्रकार चौकी पहुंचा, तो वह खाली पड़ी थी। 45 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। पास में मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति प्रमोद ने बताया कि काफी देर से चौकी में कोई मौजूद नहीं है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय ने बताया कि चौकी पर सामान्यतः 4-5 पुलिसकर्मी, जिनमें चौकी प्रभारी और होमगार्ड भी शामिल होते हैं, तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला और वीआईपी मूवमेंट के चलते स्टाफ व्यस्त था। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि चौकी में कोई गोपनीय दस्तावेज या ऐसी सामग्री नहीं होती, जिसके लिए 24 घंटे उपस्थिति आवश्यक हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में ‘112’ सेवा का उपयोग करें, जिससे तत्काल सहायता मिल सके।

हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज की मौजूदगी के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। नागरिकों का यह भी कहना है कि पुलिस की लगातार अनुपस्थिति से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला पुलिस प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है और क्या चौकियों में 24 घंटे पुलिस मौजूदगी सुनिश्चित की जा सकेगी, ताकि आमजन को सुरक्षा और सहायता समय पर मिल सके।

एटा में पुलिस के मेल जोल से चल रहा सट्टे का खेल, करोडों का कारोबार पुलिस की लाखों की महीनेदारी, जिम्मेदार मौन
ससुराल से नहीं मिला दहेज तो रचाई दूसरी शादी!  पहली पत्नी का छलका दर्द, न्याय की लगाई गुहार”
मोहन भागवत की रैली को कोलकाता हाईकोर्ट ने दी इजाजत
ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
वरिष्ठ समाजसेवी देवनारायण सिंह का निधन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में धान की रोपाई करते समय खेत के चारों तरफ लगाए गए झटका मशीन की तार में करंट प्रवाहित होने से चपेट में आकर मां बेटे की मौत 
Next Article जौनपुर में नकली दवाई बेचने वालों के खिलाफ़ ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई से जिले में हड़कंप,
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up