जौनपुर | मशहूर मां शीतला धाम क्षेत्र की शीतला जी महारानी पुरोहित ट्रस्ट परिवार के बैनर तले एक प्रोग्राम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन के शुभ अवसर पर एक विद्यालय में हुआ
इस मौके पर मदद के रूप में स्कूली बच्चों को लिफाफे दिए गए एवं उपहार भेंट किए गए वही उक्त स्कूली बच्चों को जरूरत के शिक्षण सामान भी दिए गए आयोजन में ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विद्याधर त्रिपाठी मन्नू गुरु और उनकी पत्नी मनोज कुमारी त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर मुख्य रूप से उग्रसेन दुबे,सरोज दुबे, नूतन उपाध्याय ,सत्य प्रकाश मिश्रा,आदर्श ,अनुश्रुति अधिवक्ता,प्रज्ञा ,श्वेता, डॉ कृतिका त्रिपाठी,दिनेश चन्द, नाटे शुक्ला,अवनीश तिवारी,अजय शुक्ला,आदर्श की पत्नी कृति त्रिपाठी,स्कूल के प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।

