शाहगंज / जौनपुर | कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर नवनिर्मित तीन पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने किया।
क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत मदरहा गांव में दूसरा अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ पर और तिसरा आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप पुलिस बूथ बनाया गया है। तीनों को विधि-विधान से पूजा पाठ कर एवं फीता काट उद्घाटन किया गया। पूजन पुरोहित शिवशंकर पांडेय ने कराया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी एसआई मुन्ना लाल शर्मा, एसआई शिवा नन्द सिंह, एसआई हरिश्चंद्र पाण्डेय, कोतवाली के जवान मौजूद रहे।
वहीं मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, ग्राम प्रधान ताखा पश्चिम ऊषा राजभर, प्रधान पति बांके लाल राजभर, वीरेंद्र अग्रहरि अमित शर्मा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।

