By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मोदी सरकार का संकल्प: सशक्त युवा, सशक्त भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > मोदी सरकार का संकल्प: सशक्त युवा, सशक्त भारत
देशराज्य

मोदी सरकार का संकल्प: सशक्त युवा, सशक्त भारत

Omkar Tripathi
Last updated: August 13, 2025 12:17 am
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: मोदी सरकार की ओर से युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों का उल्लेख कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल

प्रेम शुक्ल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा)

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस है और इस अवसर पर यदि भारत के युवाओं के विकास की चर्चा न हो, तो यह अधूरा रहेगा। इस लेख के माध्यम से मैं न केवल भारत की युवा शक्ति की बात करूँगा, बल्कि मोदी सरकार द्वारा उनके सशक्तिकरण के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की भी चर्चा करूँगा।

भारत में आत्मनिर्भरता की कल्पना युवाओं को सशक्त किए बिना संभव नहीं है। देश तभी विकसित होगा, जब उसकी युवा शक्ति पूरी क्षमता से आगे बढ़े। सौभाग्य से, भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी और ऊर्जावान युवा आबादी है। भारत में लगभग 65% जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। यह विश्व का सबसे बड़ा, सबसे जीवंत और सबसे संभावनाशील युवा बल है।

लेकिन यह भी उतना ही सच है कि दशकों तक इस शक्ति को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने केवल चुनावी पोस्टरों, खोखले नारों और अधूरे वादों में कैद करके रखा। उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु परिवार की सत्ता को बचाए रखना रहा, न कि युवाओं की क्षमता को जगाना। कांग्रेस ने दशकों तक देश में राज किया और उसके साथी दलों ने कई प्रदेशों में लेकिन न शिक्षा में कोई क्रांति आ पाई थी, न कौशल विकास का ढांचा खड़ा हुआ और न ही रोजगार सृजन के ठोस प्रयास हुए। खेल और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों को तो कभी राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में देखा ही नहीं गया था। लेकिन वर्ष 2014 के बाद युवा सशक्तिकरण में एक व्यापक बदलाव आया।

मोदी का दृष्टिकोण: 

युवा वोट बैंक नहीं, राष्ट्र निर्माता

2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली, तो उन्होंने युवाओं को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के साझेदार के रूप में देखा। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित नरेंद्र मोदी जी भली-भांति समझते हैं कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले, तो भारत को विकसित भारत होने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने शिक्षा, कौशल, रोजगार, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मोदी सरकार इन कार्यों ने न केवल युवाओं को नए अवसर दिए, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माता के रूप में स्थापित किया। यह परिवर्तन केवल कागज़ी नीतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस नतीजे लेकर आया।

शिक्षा: राष्ट्र पुनर्निर्माण की आधारशिला

मोदी सरकार ने पहली बार शिक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता का दर्जा दिया। 21 जुलाई 2020 को घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने स्कूली और उच्च शिक्षा, दोनों में व्यापक सुधार का मार्ग प्रशस्त किया। लक्ष्य रखा गया कि 2030 तक प्री-स्कूल से सेकेंडरी स्तर तक का सकल नामांकन अनुपात 100 % और 2035 तक उच्च शिक्षा में 50% तक पहुँचे।

खेल : भारत को खेल महाशक्ति बनाना

पहले खेल नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज भारत खेलों में नई पहचान बना रहा है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, खेलो इंडिया और आधुनिक खेल सुविधाओं ने भारतीय खिलाड़ियों को विश्व मंच पर गौरव दिलाया है।

ओलंपिक 2020 और 2024 में भारत ने क्रमशः 7 और 6 पदक जीते, पैरालंपिक 2024 में 29 पदक लेकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, और कॉमनवेल्थ 2022 में 61 पदक हासिल किए। खेलो इंडिया के तहत 1048 केंद्र स्थापित हुए, 3000 एथलीट चुने गए और उन्हें ₹6.28 लाख प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

राष्ट्र रक्षा और युवा

राष्ट्र रक्षा में युवाओं की भूमिका को नए स्वरूप में लाने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की गई। इसके तहत फरवरी 2025 तक 1.5 लाख अग्निवीर सेना में शामिल हो चुके हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में 3000 युवा नेता और 30 लाख प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया।

राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद

ये सभी प्रयास यह साबित करते हैं कि मोदी सरकार का दृष्टिकोण केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि नतीजों का है। जहाँ कांग्रेस और विपक्षी दलों ने दशकों तक युवाओं को अवसरों से वंचित रखा, वहीं मोदी सरकार ने उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया। यह फर्क केवल नीति का नहीं, बल्कि सोच का है 

कांग्रेस का मॉडल परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति पर आधारित था, जबकि मोदी सरकार का मॉडल राष्ट्रवाद और विकासवाद पर केंद्रित है। यही सोच भारत को 2047तक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

भारत के युवा, भारत की शक्ति हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ मोदी सरकार इस शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

निसार अहमद खान समेत 6 अधीक्षक प्रमोशन होकर बने उप-शिक्षणाधिकारी
भ्रष्टाचार में डूबे मनपाकर्मी राकेश त्रिभुवन पर चला मनपा आयुक्त का हंटर 
महर्षि दयानंद कॉलेज में अतिथि व्याख्यान आयोजित
नार्को टेररिज़म देश के लिए घातक – समीर वानखेड़े
बाप्पा के दर्शन एवं आरती में सम्मिलित हुए गणमान्य 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लखनऊ: फैजुल्लागंज वार्ड नंबर 16 की सड़कों का बुरा हाल, विद्यालय रास्ते पर बच्चों की सुरक्षा खतरे में
Next Article रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up