By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
महाराष्ट्रराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 15, 2025 11:19 pm
Digital Desk - Lucknow
10 months ago
Share
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान
SHARE

मुंबई। देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में देश भक्ति गीतों की गूंज के बीच देश की एकता और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के परिजनों को उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उन्हें एक-एक लाख रुपए की सम्मान निधि का चेक प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान


कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता, बाबू आरएन सिंह और स्वर्गीय बांकेराम तिवारी की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इसके बाद भारत माता की जय के गगनभेदी नारे और देशभक्ति गीतों से पूरा हाल गूंज उठा, जिसने उपस्थित लोगों में जोश और गर्व भर दिया।
इस अवसर पर जिन शहीद परिवारों का सम्मान किया गया, उनमें बांग्लादेश युद्ध में शहीद लांस नायक शांताराम मोरे की पत्नी उज्जवला मोरे, पठानकोट हमले में शहीद हवलदार सूर्यकांत तेलंगे की पत्नी मनीषा तेलंगे, कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद कैप्टन विष्णु गोरे की माता अनुराधा गोरे, पुलवामा में शहीद मेजर यशिन रमेश आचार्य की माता ग्रेस रमेश आचार्य, शहीद अग्निवीर मुरली श्रीराम नाईक की माता ज्योति बाई नाईक का समावेश रहा।
समारोह के प्रमुख आयोजक और उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि स्वतंत्रता हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि अनगिनत बलिदानों और साहस की कीमत पर मिली है। हमारा कर्तव्य है कि शहीदों की अमर गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते रहें।
कार्यक्रम में शारदा प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, आरयू सिंह, अवनीश सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, गीता सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ किशोर सिंह,देवेंद्र तिवारी सहित उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

You Might Also Like

बिजनौर आ रही मंत्री गुलाबो देवी सड़क हादसे में हुईं जख्मी, काफिले के सामने अचानक कार आने से हुआ हादसा
पुणे में बीड़ी पीने से ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
संगीत साहित्य मंच द्वारा श्रावण मास विशेष काव्य संध्या संपन्न 
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय की टीम ने जनपदीय समागम हेतु संभाला मोर्चा
जौनपुर को प्रदेश में मिला निपुण आंकलन में प्रथम स्थान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
Next Article स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रतियोंगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रतियोंगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up