लखीमपुर/अखंड राष्ट्र
सिंगाही–कस्बे में रहने वाली पंजाब की एक युवती ने एक कथित तांत्रिक पर झाड़ फूंक के बहाने उसे बहला फुसला कर शारीरिक शोषण करने और 18 लाख रूपये ठगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिंगाही थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
पंजाब के तरन – तारन जिले की रहने वाली युवती ने सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार को तहरीर देकर बताया कि कस्बे का रहने वाला रवींद्र जैन झाड़ फूंक का काम करता है। इसी को लेकर उसकी मुलाकात हुई जिसके बाद अक्सर आना जाना होने लगा। युवती का आरोप है कि रवींद्र जैन उसको बहला फुसला प्रेम जाल में फंसा लिया और सिंगाही लाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद उसकी माता के बैंक खाता में जमा तेरह लाख पच्चीस हजार रुपए आरटीजीएस करा लिए। इसके अलावा पांच लाख रूपये बीमारी आदि के नाम झाड फूक के बहाने ठग लिए और सिंगाही से फरार हो गया। इसके बाद युवती के खाने तक की मुश्किल हो गई। युवती का आरोप है कि कस्बे में रह रहे रवींद्र जैन के भाई जिनेंद्र जैन और भतीजे ॠषभ जैन घर का सामान उठाने आ गए युवती ने जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने भी उसके साथ मार पीट की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रवींद्र जैन को हिरासत में ले लिया है।

