By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद लॉ कॉलेज में बवाल: दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छात्र का सिर फटा, लड़कियां भी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > धनबाद लॉ कॉलेज में बवाल: दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छात्र का सिर फटा, लड़कियां भी घायल
राज्य

धनबाद लॉ कॉलेज में बवाल: दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छात्र का सिर फटा, लड़कियां भी घायल

Krishna kumar Noniya
Last updated: September 10, 2025 9:53 pm
Krishna kumar Noniya
7 months ago
Share
धनबाद लॉ कॉलेज में बवाल: दो गुटों में खूनी भिड़ंत, छात्र का सिर फटा, लड़कियां भी घायल
SHARE

(अखंड राष्ट्र) वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया

धनबाद। बुधवार को धनबाद लॉ कॉलेज जंग का मैदान बन गया। कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें सेमेस्टर तीन का छात्र *रितेश मिश्रा* गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। कई अन्य छात्रों और छात्राओं को भी चोटें आई हैं।

धनबाद के लॉ कॉलेज में दो गुटों में जमकर मारपीट#dhanbad #dhanbadlawcollage pic.twitter.com/wtkxlHxzQx

— जागरूक बिहार (@KBjagran) September 10, 2025



घटना के बाद घायल रितेश मिश्रा को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ।

ऐसे हुआ विवाद की शुरुआत

सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन से एक दिन पहले 8 अगस्त को सेमेस्टर वन के दो छात्रों सौरभ सिंह और रवि के बीच मारपीट हुई थी। मामला खत्म कराने के लिए सेमेस्टर तीन के छात्र रितेश मिश्रा और छात्रा पल्लवी ने मध्यस्थता की थी।

लेकिन तीन दिन बाद सौरभ के पिता ने कॉलेज प्रबंधन को ईमेल कर शिकायत की कि उनके बेटे के साथ रैगिंग की गई है। इस पर कॉलेज प्राचार्य कमल किशोर ने बुधवार को दोनों पक्षों – सौरभ सिंह के पिता, छात्र रितेश मिश्रा और पल्लवी – को समझौते के लिए कॉलेज बुलाया था।

बाहरी लोगों की एंट्री और हमला

इसी दौरान अचानक 25-30 बाहरी लोग कॉलेज में घुस आए और सीधे रितेश मिश्रा पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य छात्रों और अध्यापकों से भी मारपीट की गई। झड़प में रितेश का सिर फट गया और कई लड़कियां भी घायल हो गईं।

रितेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे एबीवीपी का हाथ है और हमला करने वाले ज्यादातर लोग बाहरी थे।

कॉलेज में गुटबाजी ने बढ़ाई टेंशन

कॉलेज छात्रों का कहना है कि यहां दो गुट दबदबा बनाने के लिए अक्सर भिड़ते रहते हैं। पहले भी कहासुनी और मारपीट होती रही है, लेकिन बुधवार की घटना ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

प्राचार्य का बयान

“दो छात्रों के बीच विवाद को लेकर समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इस बीच एक पक्ष के साथ कुछ बाहरी लोग आए और मारपीट की। घायल छात्र का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। दोषियों की पहचान कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
— कमल किशोर, प्राचार्य, लॉ कॉलेज धनबाद

युवा भीम सेना के संस्थापक विनय जैसवार के पिता सीताराम का निधन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जौनपुर में निकली तिरंगा यात्रा
कालीना विधानसभा को समस्या मुक्त बनाने का संकल्प – अमरजीत सिंह
*राशन कार्ड का ई—केवाईसी 31 अगस्त तक सुनिश्चित हो: जिलापूर्ति अधिकारी* 
प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोलीआरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया सुधार गृह
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article 22 वर्षो में प्रगति को दस गुना बनाये लक्ष्य:
Next Article धनबाद में बड़ा हादसा: जर्जर बिल्डिंग की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 4 गंभीर धनबाद में बड़ा हादसा: जर्जर बिल्डिंग की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, 4 गंभीर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up