- अजय प्रताप सिंह (अखंड राष्ट्र)
बैंगलोर, कर्नाटक। हाल ही में बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रमंडल भारत क्षेत्र संसदीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव डॉ अवधेश प्रताप ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल महोदय गेहलोत जी से भेंट की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ अवधेश प्रताप ने मध्यप्रदेश विधान सभा अध्यक्ष मान. नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भी इस सम्मेलन में भाग लिया और कर्नाटक विधान सभा के उपाध्यक्ष के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी कार्यों में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। डॉ अवधेश प्रताप ने कहा कि इस सम्मेलन से मिली जानकारी और अनुभव मध्यप्रदेश विधान सभा के लिए बहुत उपयोगी होंगे।

