पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष सरपतहां के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 19 फरवरी को थाना सरपतहां पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार पुत्र बनवारी लाल, निवासी महमूदपुर (अरसिया), थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।
मामला मु0अ0सं0 41/2026 के अंतर्गत धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस (भादंसंह) थाना बरमदगी, जनपद जौनपुर से संबंधित है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अदद पीला धातु लॉकेट, दो अदद सफेद धातु पायल, चार अदद सफेद धातु चूड़ी, एक अदद काला कलर लगभग 3000 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:
- उ0नि0 शैलेश कुमार सिंह, थाना सरपतहां जौनपुर
- का0 अनिल कुमार निषाद, थाना सरपतहां जौनपुर
- का0 सर्वेश गौड़, थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों पर लगाम कसने और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जौनपुर पुलिस लगातार ऐसे अभियानों से अपराध दर कम करने का प्रयास कर रही है।

