मछलीशहर-सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया।जिसमें शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के विपक्षी दल के नेता को पोस्ट कार्ड भेजकर, आग्रह किया गया कि 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को टी ई टी से मुक्त रखा जाय उक्त आदेश शिक्षक भर्ती नियम के विपरीत है।पूर्वमाध्यमिक मंडल अध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी,जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील मछली शहर के पोस्ट आफिस में पोस्ट कार्ड “शिक्षक की पाती’दिया गया,साथ मे शिक्षक वीरेंद्र यादव,अखंड प्रताप,अरविंद मिश्रा,लालमोहम्मद,प्रदीप श्रीवास्तव,मन्द्रिका मौर्य, गायत्री देवी,कृष्णकांत,राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र मणि मुन्ना शर्मा,ज्योति भूषण सिंह,जमीदार,,उपस्थित रहे।

