By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आसपास बनारस कर लूँ…!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > आसपास बनारस कर लूँ…!
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

आसपास बनारस कर लूँ…!

Digital Desk - Lucknow
Last updated: June 20, 2026 2:52 pm
Digital Desk - Lucknow
38 seconds ago
Share
Jitendra Kumar dubey
SHARE

बंदिशें तमाम आई…..
नौजवानी की दहलीज पर ही प्यारे
जानते हो तुम भी ….बेहद करीब से
फिर चाहते क्यों हो…..?
कि सुर-लय-ताल अपना….
मैं सबसे सरस कर लूँ….

जब आनन्द आता है उन्हें….!
पथरीली पगडण्डियों पर ही प्यारे…
फिर मुझे क्या पड़ी है बताओ….?
कि उनके लिए….मेहनत करके….
राह सारी मैं चौरस कर लूँ….

किसी कोने में….चेहरा छुपा के….
बैठे हैं जब लोग यहाँ के सारे…..
फिर आप ही बताओ प्यारे कि मैं..!
उनसे कैसे कोई बतरस कर लूँ….

गुरबत में ही जीना है….!
यहाँ जब मुझको प्यारे….फिर…
किस बात के लिए मैं…..
खुद को उनके परवश कर लूँ….

- Advertisement -

गहराईयाँ जो बक्शी हैं….!
विधाता ने समन्दर सी मुझको….
फिर अनायास ही क्यों……?
मैं खुद को पर्वत कर लूँ…

राह ढूँढ़नी है जब खुद ही….!
यहाँ जमाने में मुझको प्यारे….
फिर कदम-कदम पर….!
खुद को क्यों मैं विवश कर लूँ….

मन-मस्तिष्क दोनों ही….!
कहते हैं अक्सर ही प्यारे…कि…
ढल जाओ ज़माने के संग तुम भी…
और अपनी बोली….!
अब थोड़ी सी कर्कश कर लो….

बुद्धि भी अपनी कुटिल होकर….!
कहती है अक्सर यही कि…
इस छछन्दी दुनिया में….!
अपना स्वभाव एकरस कर लो….

जब हर ओर मिल रहे हैं….!
सिरफिरे ही यहाँ पर….
फिर बेहतर यही है कि….!
जो मिले प्यार से यहाँ…
उनको अँकवार में भरकर अपने…!
अनायास ही…..आसपास अपने….
मैं बनारस कर लूँ…..!!
अनायास ही…..आसपास अपने….
मैं बनारस कर लूँ…..!!

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

You Might Also Like

कोई ब्रह्मराक्षस न बने
एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे लखनऊ मंडल के 19 रेलवे स्टेशन, जौनपुर,शाहगंज और जंघई भी इस सूची में शामिल
विधानसभा चुनाव की तरह ही महापालिका चुनाव में भी होगी प्रचंड जीत – नितिन गुप्ता
भारत की आत्मा गांवों में बसती है – कृपाशंकर सिंह
प्रधानमंत्री पर बढ़ा लोगों का विश्वाश और भरोसा – ज्ञान प्रकाश सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया 'सनातनी कवच' का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up