By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंराजनीति

यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Digital Desk - Lucknow
Last updated: October 14, 2026 4:27 pm
Digital Desk - Lucknow
1 hour ago
Share
3 बागी विधायक
SHARE

अपनी भाषा चुने।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के 3 बागी विधायक ने पार्टी का साथ छोड़कर आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अमेठी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने वाले इन विधायकों में राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

Contents
कौन है वो 3 बागी विधायक, जो 2025 में हुए थे निष्कासित2027 के चुनाव में मिल सकता है बीजेपी का टिकटअखिलेश यादव पर साधा निशाना, राम मंदिर और विकास कार्यों का किया जिक्र

कौन है वो 3 बागी विधायक, जो 2025 में हुए थे निष्कासित

गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह और कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने करीब दो साल पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद से ही वे समाजवादी पार्टी से दूरी बनाए हुए थे और पार्टी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे थे। अंततः 2025 में समाजवादी पार्टी ने इन तीनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

2027 के चुनाव में मिल सकता है बीजेपी का टिकट

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ये तीनों बागी नेता आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीटों से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन नेताओं के साथ उनके समर्थक और बड़ी संख्या में स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता स्वीकार की है, जिससे क्षेत्र में पार्टी का आधार और मजबूत होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: तिरंगा लहराने का जुर्म? सौरव-आशुतोष तिहाड़ में, राहुल गांधी बोले – ये कायरता है

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

अखिलेश यादव पर साधा निशाना, राम मंदिर और विकास कार्यों का किया जिक्र

बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायकों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के उद्घाटन और आस्था के मुद्दों पर सपा हाईकमान का रवैया उचित नहीं था। वहीं, विधायक अभय सिंह ने कहा कि जो लोग राष्ट्र और भगवान श्री राम का विरोध करते हैं, वे जनता के भी विरोधी हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे जनता के विकास के साथ जुड़ने के लिए बीजेपी में आए हैं।

You Might Also Like

मई गांव में हुई गोलीबारी में पुलिस ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा
पूर्व मंत्री विधायक सुल्तानपुर खास विनोद सिंह ने लिखा अब सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र
कस्बे से पहली बार निकाली गई 151 फिट लम्बी विशाल तिरंगा कांवड यात्रा
अतुल्य भारत सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्म दिवस 
जयगुरुदेव सत्संग समारोह: शाकाहार और सदाचार का संदेश
TAGGED:3 बागी विधायकAbhay SinghBJPRakesh Pratap SinghSamajwadi PartySmriti IraniUP Election 2027up politicsVinod Chaturvedi
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—14 पार्टियां मिलकर भी देश की आवाज नहीं बन सकतीं अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—14 पार्टियां मिलकर भी देश की आवाज नहीं बन सकतीं
Next Article Blue Drum Blue Drum हत्याकांड: दोषी मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने दी फांसी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 3 महीने के भीतर कराने का निर्देश
  • Blue Drum हत्याकांड: दोषी मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने दी फांसी
  • यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल
  • अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—14 पार्टियां मिलकर भी देश की आवाज नहीं बन सकतीं
  • Anti-Drug एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up