By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न
ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न

Anam Fatima
Last updated: October 28, 2026 11:03 pm
Anam Fatima
5 minutes ago
Share
राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

अमेठी।।महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 जनपद अमेठी के ग्राम बालीपुर डुहिया में भव्य सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।यह समारोह श्रीमती तारावती एवं राघवराम शर्मा द्वारा गया स्वामी जगन्नाथ जी के दर्शनोपरांत आयोजित किया गया।जहां नन्द,नाई, सेन,सविता,श्रीवास,शर्मा, वर्मा,ठाकुर एवं नंदवंशी समाज का बहुप्रतीक्षित “सामाजिक महासंगम एवं विशाल भंडारा” अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। व्यापक जनभागीदारी, विभिन्न प्रदेशों से समाज के लोगों की उपस्थिति तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के सहभाग से यह आयोजन विशेष रूप से यादगार बन गया।आयोजकों के अनुसार, लगभग 3,000 लोगों की सहभागिता वाला यह महासंगम समाज के अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक रहा। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, गोवा एवं चंडीगढ़ से सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता सुनिश्चित किया। मुंबई से उपस्थित कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO), उत्तर प्रदेश एवं आयोजक परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर आमंत्रण दिया गया था। समाज के जेंवार प्रमुखों एवं चौधरियों, उप जेंवार प्रमुखों एवं नायब चौधरियों,वरिष्ठजनों,मातृशक्ति,युवाशक्ति,प्रबुद्धजनों,सैलून संचालकों, शिक्षकों,पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथ जी के जयकारे एवं पूजन अर्चन पश्चात चबैना-प्रसाद वितरण के साथ शुरू हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत- सत्कार अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण से किया गया तथा विभिन्न वक्ताओं के विचारपूर्ण उद्बोधनों ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।महासंगम को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में मैनपुरी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ.गौरव नन्द,मऊ से ओमप्रकाश ठाकुर,अमेठी से समाजवादी पार्टी के युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव,गोंडा से गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री संजय सविता विद्यार्थी तथा जौनपुर से भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा शामिल रहे।स्वागतोपरांत पंगत में प्रसाद ग्रहण कर उपस्थित सभी आगंतुकों ने समरसता का संदेश दिया।समारोह में राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,वरिष्ठ कवि राम अवतार शर्मा पंकज प्रतापगढ़ एवं जनवादी लेखक सुखराम शर्मा सागर रायबरेली की विशेष उपस्थिति रही।अंत में स्वागताकांक्षी विनोद कुमार शर्मा एवं संतोष कुमार शर्मा के साथ खूबसूरत संचालन कर रहे MWO के संस्थापक अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, शिवदयाल शर्मा एवं उदयराज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
Savarkar Jayanti 2026: गोमती नगर में शनिवार को ‘माय होम इंडिया’ संस्था के तत्वावधान में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव 2026’ का आयोजन हुआ।
मुंब्रा से यूनुस शेख के शिवसेना प्रवेश पर वैचारिक असहमति, आनंद शुक्ला ने दिया इस्तीफा
New Delhi दौरे पर CM धामी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की इन बड़ी समस्याओं पर हुआ मंथन
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह
Next Article जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरएन त्रिपाठी
  • जौनपुर में श्रीराम कथा का आठवां दिन,भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम सुन भावुक हुए रामभक्त
  • राष्ट्रीय सामाजिक महासंगम के साथ विशाल भंडारा संपन्न
  • रामलीला, भगवान श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : संजय सिंह
  • रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर, चारों भाइयों के मिलन पर झूम उठे दर्शक

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up