संजय सिंह के नेतृत्व में सराहनीय सेवा

मुंबई। सूर्योपासना के लोकपर्व छठ पूजा के अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पवई तालाब, पंचकुटीर पर छठव्रतियों हेतु सेवा सहायता केंद्र स्थापित किया गया, जिसमें पूजा सामग्री, दूध, केला, गन्ना, यातायात सुविधा, घाट की सफाई, प्रकाश सुविधा, कपड़ा बदलने का रूम व अन्य जन उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराई गयी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। स्वर्गीय आर. एन. सिंह की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आर. एन सिंह ने सभी भक्तगण को शुभकामनाएं दी। अन्य विशेष अतिथिगण अमरजीत सिंह (भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष), दत्ता नलावडे (पुलिस उपायुक्त परिमंडल 10), भरत सूर्यवंशी (सहायक पुलिस आयुक्त पवई), जितेंद्र सोनवणे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पवई), गीता संजय सिंह, अक्षयवर तिवारी, विनोद मिश्रा, सुरेंद्र गिरी, ध्रुव पांडे, विपिन सिंह, प्रल्हाद पांडे, घनश्याम यादव, संजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह, मिथिलेश मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, हरिश सिंह, अरुण पांडे, कमलेश यादव, चंदा सिंह, नीतू सिंह, एम. एन. सिंह, राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। छठ पूजा समापन पर संजय सिंह द्वारा बीएमसी व अन्य कार्यकर्ता के सहयोग से पूरे घाट की सफाई की। संजय सिंह ने महाराष्ट्र सरकार, पुलिस प्रशासन, बीएमसी, ट्रैफिक पुलिस को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *