By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रामगढ़ शेखावटी नागरिक परिषद का दीपावली स्नेह सम्मेलन उल्लास के साथ संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > रामगढ़ शेखावटी नागरिक परिषद का दीपावली स्नेह सम्मेलन उल्लास के साथ संपन्न
ताज़ा ख़बरें

रामगढ़ शेखावटी नागरिक परिषद का दीपावली स्नेह सम्मेलन उल्लास के साथ संपन्न

Anam Fatima
Last updated: November 16, 2026 3:58 pm
Anam Fatima
14 hours ago
Share
रामगढ़ शेखावटी नागरिक परिषद का दीपावली स्नेह सम्मेलन उल्लास के साथ संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। रामगढ़ शेखावटी नागरिक परिषद, मुंबई की ओर से प्रतिवर्ष परंपरागत रुप से होने वाला दीपावली स्नेह सम्मेलन मालाड पश्चिम में डी.जी.खेतान स्कूल के सभागृह में धूमधाम से मनाया गया। मुंबई में बसे रामगढ़ शेखावाटी मूल के परिवारों ने सपरिवार बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समारोह में आपसी मेल-मिलाप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और प्रीतिभोज के माध्यम से सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया गया।

सम्मेलन के संयोजक पवनकुमार शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने, आपसी संबंधों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर रामगढ़ शेखावाटी समाज के वरिष्ठ नागरिक पंडित रमेश महर्षि और सांवरमल सोनी का विशिष्ट सम्मान किया गया।साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों और मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक सरावगी, विनोद मिश्रा (बीजेपी सचिव, मुंबई), नवीन पंसारी, बुद्धिप्रकाश वर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

पवनकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का स्वागत करते हुए आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी में अपनी जड़ों के प्रति जुड़ाव बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक सिरसलेवाला ने किया। समारोह में गीत-संगीत, नृत्य और झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार लोहिया, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री सुशील कुमार प्रहलादका, कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद गोयनका, उपाध्यक्ष गणेशमल जोशी एवं नंदकिशोर जौहरी, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार पुजारी, संगठन मंत्री मधुसूदन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

परिषद ने प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ डॉक्टरों, इंजीनियरों, सीए, सीएस, वकीलों, एमबीए तथा एसएससी और एचएससी परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देना और समाज की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की सफलता में परामर्शदाता सीताराम खेतान, सुरेश पंसारी, राजेन्द्रकुमार (जे.पी.) शर्मा, रविकुमार सैनी और ओमप्रकाश पोद्दार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आज होगी अहम सुनवाई
बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन
भदोही: मनीष पांडे बने भाजपा के नए जिला महामंत्री, समर्थकों ने मनाया जश्न
Delhi Protest 12 October: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मार्च और कांग्रेस सांसद पर आरोपों को लेकर BJP का प्रदर्शन—जानें पूरा घटनाक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article बृजेश सिंह के रघुकुल निवास में मनाया गया छठ महापर्व बृजेश सिंह के रघुकुल निवास में मनाया गया छठ महापर्व
Next Article नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक : संजय सिंह
  • उत्कृष्ट कार्यों हेतु चन्द्र भूषण शर्मा,शिवशंकर व उमा को मिला सम्मान
  • पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर युवक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस
  • देवी श्रद्धा किशोरी की मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा सुनने भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
  • नालासोपारा सेवा समिती द्वारा दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा संपन्न

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up