मुंबई। लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान, मुंबई के 29वें स्नेह मिलन समारोह में अभिषेक लोढ़ा (MD & CEO, Lodha Group) को सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘युवा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा एवं परोपकारी कार्यों के लिए अपनी कुल कमाई का 20 प्रतिशत लोढ़ा फाउंडेशन को समर्पित कर अभिषेक लोढ़ा ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता, उदारता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह योगदान सेवा, समर्पण और परोपकार के मूल्यों को दर्शाता है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिषेक लोढ़ा की अनुपस्थिति में उनकी ओर से यह सम्मान उनके माता-पिता, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं उनकी माताजी श्रीमती मंजू लोढ़ा ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा समारोह के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सी.पी. प्रसन्नमलजी लोढ़ा एवं श्रीमती कुसुमलोढ़ा परिवार द्वारा किया गया।
समारोह में कंकरराज लोढ़ा, महावीरजी लोढ़ा, मोहनराज लोढ़ा, विनोद लोढ़ा, सलील लोढ़ा, नरेश लोढ़ा एवं सुरेश लोढ़ा सहित लोढ़ा परिवार के अनेक सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


