जौनपुर : सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से लाभ देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का शुभारंभ किया गया है।मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेने के लिए फोन किया जाएगा। इससे सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रदर्शन के अनुसार मासिक रैंकिंग व ग्रेडिंग भी की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश वासियों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह व्यवस्था की है। यह लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के पंचम तल पर बनाया गया है, जिसमे मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग, काल सेंटर, टेक्निकल एवं ट्रेनिंग रूम की सुविधा होगी। सभी विभागों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जो भी डाटा उनके पोर्टल पर उपलब्ध होगा वह सीधे सीएम डैशबोर्ड पर दिखाई देगा। जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का हुआ शुभारंभ

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
