By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह
ताज़ा ख़बरें

अनजान नंबर से फ़ोन आये तो हो जाये अलर्ट – डॉ दिग्विजय सिंह

Akhand Rashtra
Last updated: April 28, 2024 12:46 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी एवं जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि इन दिनों पाकिस्तानी कोड का इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों द्वारा लोगों के नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल कर धमकाया जा रहा है। उन्हें डराकर ऑनलाइन धन ट्रांसफर कराया जा रहा है। नंबर पर वर्दी में पुलिस की फोटो भी लगाकर लोगों को फसा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर आप व्हाट्सएप और फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो अधिक सावधान रहने की जरूरत है। साइबर अपराधी आपके नंबर और व्यक्तिगत जानकारी को जुटा लेते हैं फिर व्हाट्सएप कॉल कर आपको डराते है। आपके किसी परिवार के सदस्य को किसी अपराध में लिप्त होने की जानकारी देते हैं और फिर उसे बचाने के लिए अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। काल के दौरान यह इतना अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव डालते हैं कि अगर कोई व्यक्ति तत्काल पैसा ट्रांसफर नहीं किया तो उसका बच्चा या परिवार का सदस्य गिरफ्तार हो जाएगा और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से व्हाट्सएप कॉल करने वाले हिंदी में बात करते हैं और आप उनकी बातचीत से यह नहीं पकड़ सकते कि वह कौन है।अभी कुछ दिनों पहले जनपद के एक व्यक्ति को फोन कर उसके बेटे को एक मामले में फंसे होने का बताकर तीस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। घर से बाहर रह रहे बच्चे से जब फोन कटने के बाद संपर्क किया तो पता चला कि वह पढ़ाई कर रहा है।
वहीं दूसरे व्यक्ति को फोन कर उनके बच्चे को किसी अपराध में लिप्त होने का भय दिखाया गया लेकिन वह जागरूक होने के कारण साइबर अपराधियों से बच गए। इसके साथ ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने उन्हें पुराना मित्र बताया। जागरूक होने के कारण उनके साथ साइबर अपराध नहीं हो पाया।
इसके साथ ही कई विद्यार्थियों के अभिभावकों को फोन करके +92 कोड वाले नंबर से डराया जा रहा है।
साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा है कि पूरे देश में आजकल विदेशी नंबरों से साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल करके लोगों को डरा धमका रहे है। पाकिस्तान के कोड वाले कॉल के नंबर के पहले +92 लगा रहता है।अगर इस तरह की घटना आपके साथ होती है तो अलर्ट रहें, बिल्कुल डरे नहीं और इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल अथवा साइबर थाने में दर्ज कराये। पहली नजर में तो लगता है कि यह फोन पाकिस्तान से आ रहा है लेकिन वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करके इंटरनेट और एप्प के माध्यम से ऐसी कॉल की जा रही है। ऐसा भी हो सकता है कि भारत से ही बैठकर पाकिस्तान के कोड का इस्तेमाल साइबर अपराधी कर रहे है।

500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर डॉ द्रिगेश यादव ने मनाया जन्मदिन
समरस फाउंडेशन ने किया खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सम्मान
अराजकतत्वों ने तोड़ी स्कूल में बन रहे शौचालय की दीवार
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता महोत्सव
मेरठ में व्यापारी की हत्या,बेडरूम में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली,व्यापारी की हुई मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कलास्पर्श प्रतिष्ठान द्वारा उत्स्फूर्त वक्तृत्व का भव्य आयोजन
Next Article अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का बदलापुर में भव्य स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up