मुंबई। योग, साधन, संत और संगीत आज के समाज की, हर व्यक्ति की जरूरत है। समाज में एवं परिवार में शांति के लिए यह आवश्यक है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। राजस्थान के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ नितिन शर्मा शुक्रवार को श्री हरी नारायण सेवा संस्थान आश्रम में बुद्ध जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान आश्रम के मुखिया ब्रह्मर्षि श्री भारतेंदु जी महाराज स्वयं बड़े योग गुरू हैं, एवं उन्होंने योग के माध्यम से कई लोगो का जीवन परिवर्तन किया है। आश्रम में माता पिता आश्रम, योग, नशा मुक्ति, सामाजिक जागरुकता, डायबिटीज तथा अन्य रोगों की जानकारी और इलाज के कार्यक्रम चलते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी बाबूभाई भवानजी, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय, एड राजेश बोथरा, स्थानीय नेता तथा सरपंच श्री निवास पाटिल, पंडित शिवराज मिश्रा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। बुद्ध पूर्णिमा के आयोजन में भगवान बुद्ध पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि उनका शांति का संदेश कैसे आज के दौर की आवश्यकता है। डॉ नितिन शर्मा ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति का संदेश संपूर्ण विश्व को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया। योग गुरू महाराज भारत भूषण जी युवाओं की प्रेरणा हैं, एवं समाज में एक प्रकाश पुंज हैं। जिनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराज श्री अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक भी हैं। मधुर स्वर में बांसुरी वादन के साथ ही ‘सरगम से शांति’ मिशन की भी शुरूआत इस अवसर पर की गई। गौरतलब हो कि भारत भूषण जी महाराज अभी तक 1.5 लाख बच्चो को बांसुरी वितरण कर उसकी धुन उन्हें सीखा चुके हैं। शुक्रवार को भी 101 बच्चो को मुफ्त बांसुरी देकर इस मिशन से जोड़ा गया। आश्रम का 1.20 करोड़ पेड़ लगाने का संकल्प भी है, जिस पर तेजी से कार्य चला रहा है। डॉ नितिन शर्मा भी पर्यावरण प्रेमी एवं समाज सेवक हैं, जो कि समाज कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *