आजमगढ़। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय विकास समिति द्वारा आज तीन समाजसेवियों का सम्मान किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी यादव ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मुफ्तीगंज, विनोद कुमार यादव, माता कलावती इंटर कॉलेज,बारी, मुफ्तीगंज के प्रबंधक राम सिंह यादव तथा जौनपुर के उद्योगपति मनीष कुमार उपाध्याय का अंग वस्त्रम से सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व रजिस्ट्रार लाल साहब यादव पूर्व प्रधान रामपलट यादव, पूर्व पहलवान लालता प्रसाद यादव, पंकज यादव, सुरेश यादव, लाल बिहारी यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *