मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के विकास और स्वाभिमान से जुड़ी सामाजिक संस्था, उत्तर भारतीय संघ के सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर उद्योगपति महेंद्र मिश्रा ने आज ढाई लाख रुपए का चेक संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को सौंपा। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कार्य समिति सदस्य डॉ शिवश्याम तिवारी पत्रकार आदित्य दुबे, डॉ संदीप तिवारी, मानवेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। संतोष सिंह ने महेंद्र मिश्रा को धन्यवाद देते हुए संघ की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *