मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अभियान के बैनर तले, संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट तथा अपना फल बाजार द्वारा बोरीवली पश्चिम स्थित कोरा केंद्र ग्राउंड में विराट कजरी महोत्सव 2024, का भव्य आयोजन किया गया। लोक गायिका संजोली पांडे की कजरी का देर रात तक लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी तथा अभियान के संयोजक पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा के हाथों अभिनेत्री सोनम देसाई को स्त्री शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष गणेश शंकर के हाथों से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। आयोजक शिवदयाल मिश्रा अध्यक्ष संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट, आयोजक राजू मिश्रा अध्यक्ष अपना फल बाजार, राजेश जायसवाल, राहुल कदम, शिव शुक्ला, राजेश मिश्रा, जितेश मिश्रा, देवेश तिवारी, ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *