भायंदर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मीरा भायंदर भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी नयी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास और जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज (दरोगा ) पांडेय ने अपनी नयी टीम की सूची जारी की.जिसमे भाजपा के युवा और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे काम कर रहे आदित्य दुबे और विवेक उपाध्याय को जिला महामंत्री के रूप मे अहम जिम्मेदारी सौपी गयी है.वही युवा और नये चेहरे के रूप मे दीपक ठाकुर को युवा वारियर जिला अध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी.इस नयी कार्यकारिणी मे 7 जिला महामंत्री, 13 जिला उपाध्यक्ष और 21 जिला सचिव के साथ ही रतन शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष पंकज (दरोगा ) पांडेय का कहना है की आगामी विधानसभा चुनावों मे युवाओं की भूमिका काफी अहम होंगी और पार्टी के प्रचार प्रसार मे ये टीम पूरी तरह से समर्पित होकर काम करेंगी. वही 145 मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाये देते हुए विश्वास जताया की ये युवा टीम इस बार मीरा भायंदर मे कमल खिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है.
आदित्य दुबे, विवेक उपाध्याय और दीपक ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
