मुंबई। मुंबई समेत संपूर्ण महाराष्ट्र के साथ साथ गुजरात तथा अन्य पश्चिम भारतीय राज्यों में 7 सितंबर को गणेश उत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। सार्वजनिक गणेश उत्सव के साथ-साथ घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। मुंबई में जहां करीब 2000 सार्वजनिक मूर्तियां बैठाई जाती हैं, वहीं करीब सवा दो लाख मूर्तियां लोग घरों के अंदर बिठाते हैं। अनुष्ठान के अनुसार ज्यादातर लोग गणपति बप्पा को डेढ़ दिन, 5 दिन या 7 दिनों के लिए अपने घरों में रखते हैं। मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय भी बड़ी संख्या में अपने घरों में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा की स्थापना करते हैं। विगत वर्षों की तरह महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ,पाली हिल बांद्रा स्थित अपने आवास पर पांच दिनों के लिए गणपति बप्पा की स्थापना की तैयारियों में लगे हैं। जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी तथा मुंबई के उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह गोरेगांव पूर्व के ओबेरॉय टॉवर्स स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन का गणपति रखते हैं। उद्योगपति चित्रसेन सिंह ठाकुर विलेज स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन का गणपति स्थापित करते हैं । वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे पवई स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन तक गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह , वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव, भाजपा नेता विनोद मिश्रा, मोहित भारतीय (कंबोज) भी लगातार अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते रहे हैं। पत्रकार राजकुमार सिंह अपने मागाठाणे स्थित आवास पर सात दिनों तक बप्पा की स्थापना करने जा रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा समाजसेवी उमाशंकर तिवारी जेसल पार्क स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन तक गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं।मीरा भायंदर में वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा नेता संतोष दीक्षित अपने इंद्रलोक फेस पांच स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन तक गणपति बप्पा की स्थापना कर रहे हैं। भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे शांति विहार स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन तक बप्पा की स्थापना कर रहे हैं। इसी तरह फिल्म अभिनेता एड. करन पांडे भायंदर पूर्व के ओम शांति चौक के पास स्थित अपने आवास पर पांच दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही हैं। भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश दुबे अपने कार्यालय पर पांच दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा जेसल पार्क स्थित अपने आवास पर 5 दिनों तक गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा नोटरी भारत सरकार एडवोकेट बीके सिंह द्वारा शांति विहार मीरा रोड पूर्व स्थित अपने आवास पर डेढ़ दिन तक गणपति बप्पा की स्थापना की जा रही है। इसी तरह शिवसेना युवा नेता प्रेमनाथ (नवीन )दुबे द्वारा वसई पूर्व स्थित अपने आवास पर पांच दिनों तक गणपति बप्पा बैठाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *